लोकनायक जय प्रकाश नारायण के 120 वी जन्म जयंती के समारोह में लेंगे भाग
दीमापुर के पब्लिक ग्राउंड में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
लोक नायक जय प्रकाश नारायण के 120 वी जन्म जयंती के अवसर पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागालैंड के दीमापुर पब्लिक ग्राउंड में पहुंचेंगे। जहां वो एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है की 2023 में नागालैंड में विधान सभा चुनाव होने है जिसको लेकर हर राजनैतिक दलों की नजर नागालैंड में है।हालाकि नागालैंड में गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना रखा है।क्याश लगाया जा रहा है की 2023 में JDU भी नागालैंड में अपनी स्थित मजबूत करना चाह रही है और विधान सभा चुनाव के समय नागालैंड के 60 विधान सभा छेत्र से अपना उम्मीदवार भी उतरेगी।
Post a Comment