छत्तीसगढ़- उत्तर प्रदेश की सीमा पर धनवार बॉर्डर में बनाए गए कोविड-19 जांच सेंटर पर वाहनों की जांच के दौरान बसंतपुर पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा पकड़ा है। आरोपी पुलिस को चकमा देने सब्जी से भरे ट्रक में 16 क्विंटल गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा था। तस्कर गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था। जब गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त किया है।
अंबिकापुर जिले के बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनवार कोविड-19 चेक पोस्ट पर सब्जी से भरे 407 आइसर कंपनी के ट्रक क्रमांक एमएच 04, 9275 को रोका गया। पूछताछ में ड्राइवर ने उक्त ट्रक में ओडिशा से उत्तर प्रदेश सब्जी लेकर जाना बताया। ओडिशा से उत्तर प्रदेश सब्जी ले जाने की बात सुनकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने सब्जियों से भरी बोरियों को नीचे उतरवाया तो बीच में गांजा की बोरियां भी मिली। भारी मात्रा में गांजा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
53 बोरियों में 16 क्विंटल से ज्यादा गांजा
बसंतपुर टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि पुलिस ने सब्जियों की बोरियों की नीचे छिपाकर रखे 53 बोरी गांजा बरामद किया है। आरोपी इश्तियाक अहमद (42) कबीर नगर, उत्तर प्रदेश को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा का तौल कराया जो 16 क्विंटल से अधिक है। बता दें कि गांजा तस्करों ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लिए सरगुजा, बलरामपुर का चुनाव करते हैं। इससे पूर्व भी इस मार्ग बड़ी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी है।

Post a Comment