सहकार भारती के तीन दिन के राष्ट्रीय संमेलन।


 न्यूज़ डेस्क, लखनऊ :

सहकार भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में दिनांक 17, 18 ,19 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है । जिसमें पूरे देश से लगभग 4000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। 

        आपको विदित हो कि इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन सहकारिता एवं गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी दिनांक 17 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे।  

आज सुबह सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर  राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय जोशी अधिवेशन स्थल पर पहुँचकर राष्ट्रीय अधिवेशन में होने वाले व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। साथ ही अधिवेशन स्थल पर मुख्यमंत्री विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ,नगर आयुक्त अजय द्विवेदी व नगरनिगम , राजकीय पालीटेक्निक के आला अधिकारियों ने भी वहाँ पहुँचकर कर व्यवस्थाओ  का निरीक्षण किया तथा संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम का रूप रेखा जाना। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने समस्त अधिकारियों को यथाशीघ व्यवस्थओं  को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाच पोर ने  समस्त कार्यकर्ताओं को अधिवेशन संबंधित सभी व्यवस्थो को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । 

अधिवेशन सह व्यवस्था प्रमुख डॉ अरुण सिंह ने बताया कि 

 सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। इसी कड़ी में अयोध्या मार्ग के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 12 दिसंबर 2021 (दिन रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पाचपोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा प्रदेश संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय सह प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह  लखनऊ विभाग के संयोजक हिरेंद्र मिश्रा समेत  स्वागत समिति के सदस्यो की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर सहकार भारती राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित रहने वाले हैं। भूमिपूजन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यकर्ता के साथ व्यवस्था संबंधी बैठक भी की जाएगी। उक्त कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके लिए अयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना प्रोटोकॉल का साथ ही समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post