हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के मामले में विवाद गहरा गया है। शनिवार को इस घटना के विरोध में भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन किया और इस दौरान पार्टी के स्थानीय सांसद अरविंद शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं को बंधक बनाए जाने के पीछे कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का हाथ बताया। अरविंद शर्मा ने कहा, 'हुड्डा और कांग्रेस यह जान लें कि मनीष ग्रोवर की तरफ जो आंख दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे। कोई हाथ दिखाएगा तो उसे काट लेंगे।' दरअसल शुक्रवार को भाजपा के नेता रोहतक के किलोई में स्थित एक शिव मंदिर में पहुंचे थे, जिन्हें किसानों ने बंधक बना लिया था। इन नेताओं में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर भी शामिल थे, जिन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद ही किसानों ने जाने दिया था।
आंख निकाल लेंगे, हाथ काट देंगे, पार्टी नेताओं को हरियाणा में बंधक बनाने पर भाजपा सांसद के बोल I
0
Post a Comment