मुर्दाघर के फ्रीजर में रखा था शव, सात घंटे बाद अचानक जीवित हो उठा शख्स I

 मानव शरीर से सम्बंधित कभी-कभी ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती हैं जिसे देखकर मेडिकल साइंस और डॉक्टरों को भी हैरानी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां एक शख्स को उसकी 'मौत' के बाद मुर्दाघर के फ्रीजर में रख दिया गया था। अगले दिन उसका शव परीक्षण किया जाना था। सात घंटे बाद जब मुर्दाघर का फ्रीजर खोला गया, तो वह उसमें से जिंदा निकला।

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के रहने वाले श्रीकेश कुमार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गुरुवार रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया।


पुलिस ने बताया कि यह फ्रीजर में रखने के सात घंटे बाद जब एक दस्तावेज पर शव की पहचान के बाद परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर लेकर शव परीक्षण के लिए सहमति देनी थी, तभी शख्स के किसी परिजन को लगा कि शरीर में हलचल हो रही है। इसके बाद जब टीम ने चेक किया तो वाकई में वह शख्स जीवित निकला। तत्काल उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post