असम राइफल्स के काफिले पर हमला, कर्नल, परिवार और सैनिकों समेत 7 की मौत I

 मणिपुर में उग्रवादियों ने कायराना हरकत में चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के सदस्यों और राइफल्स के अन्य जवानों को मार डाला। हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटा भी मारे गए हैं। हमला सुबह 10 बजे हुआ है। हमले के पीछे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले की पुष्टि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने की है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post